{"_id":"6a4273d56afbfa3d420c030b","slug":"no-mail-was-found-in-the-mail-carriers-room-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124889-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डाक वितरक के कमरे में नहीं मिली डाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डाक वितरक के कमरे में नहीं मिली डाक
Mon, 29 Jun 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। थराली तहसील के तुंगेश्वर उपडाकघर में डाक वितरक के कमरे में डाक बोरियों में बंद होने के मामले की जांच विभागीय स्तर पर जारी है। मामले में कर्णप्रयाग के डाक निरीक्षक पूर्वी पंकज कुमार ने बताया कि तुंगेश्वर में डाक वितरक की ओर से डाक वितरण में लापरवाही का मामले की शिकायत मिली थी। इस पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि डाक वितरक के कमरे का निरीक्षण किया गया था जहां किसी तरह की डाक नहीं मिली। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यदि मामले में कोई दोषी या लापरवाही मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि थराली के विनोद कुमार पांडे को सड़क पर अपनी डाक मिली। पता करने पर डाक वितरक के कमरे में बोरियों में डाक मिली। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। संवाद
गैस एजेंसी ले रहे प्वाइंट डिलीवरी चार्ज
कर्णप्रयाग। विकासखंड के तोप गांव के ग्रामीणों ने इंडेन गैस एजेंसी की ओर से प्वाइंट डिलीवरी चार्ज अधिक वसूले जाने की शिकायत की है। गांव निवासी एवं पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, ग्राम प्रधान सपना देवी आदि ने बताया कि तोप गांव सिमली गैस एजेंसी के गोदाम से महज 11 किमी की दूरी पर है। यहां एजेंसी डिलीवरी का चार्ज प्रति सिलिंडर 33 रुपये से अधिक वसूल रही है। ऐसे में सिमली से कर्णप्रयाग 6 किमी का करीब 12 रुपये ले रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गैस सिलिंडर अधिक दामों पर मिल रहा है। प्रमुख सगोई ने इसे एजेंसी कर्मियों की मनमानी बताया। कहा कि एक तो एजेंसी होम डिलीवरी के बजाए केवल प्वाइंट डिलीवरी कर रही है। उस पर भी चार्ज कई गुना वसूल रही है। वहीं एजेंसी प्रबंधक रजनी थपलियाल ने बताया कि प्वाइंट डिलीवरी चार्ज सभी जगह ऑयल कंपनी के नियमों, उच्चाधिकारियों की अनुमति और तय मानकों के अनुसार ही लिए जा रहे हैं। संवाद