{"_id":"6a4251f66adc78a4520d3d72","slug":"no-treatment-has-been-carried-out-on-the-ghinghran-road-even-after-a-year-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119423-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सालभर बाद भी घिंघराण सड़क का नहीं हुआ ट्रीटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सालभर बाद भी घिंघराण सड़क का नहीं हुआ ट्रीटमेंट
Mon, 29 Jun 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बरसात में बढ़ी लोगों की चिंता, पिछले वर्ष 40 मीटर हिस्से में हुआ था भूस्खलन
लोगों ने अस्थायी सुरक्षा कार्य शुरू कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के समीप ब्रह्मसैंण मोहल्ले के निचले क्षेत्र में घिंघराण सड़क के भूस्खलन प्रभावित हिस्से का एक साल बाद भी उपचार नहीं हो पाया है। पिछले वर्ष सड़क के करीब 40 मीटर हिस्से में भूस्खलन होने से क्षेत्र को खतरा पैदा हो गया था लेकिन अब तक यहां कोई स्थायी सुरक्षा कार्य नहीं कराया जा सका है। बरसात का मौसम शुरू होते ही स्थानीय लोगों और दुकानदारों की चिंता फिर बढ़ गई है।
स्थानीय विनोद सिंह, मनोज और माहेश्वरी देवी ने बताया कि सड़क किनारे सुरक्षा कार्य और ट्रीटमेंट कराने के लिए कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। हल्की बारिश होने पर भी डर लगने लगता है। जिला पंचायत सदस्य जेपी पंवार और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल ने कहा कि यदि जल्द भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो इस बरसात में स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के दुकानदारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने तत्काल अस्थायी सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग उठाई। उधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता तनुज कंबोज ने बताया कि घिंघराण सड़क के ट्रीटमेंट का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।