फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One and a half times more tourists visited the Valley of Flowers.

Chamoli News: फूलों की घाटी में पहुंचे डेढ़ गुना अधिक पर्यटक

Tue, 30 Jun 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 30 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
One and a half times more tourists visited the Valley of Flowers.
फोटो
विज्ञापन

एक माह में सात हजार से अधिक पर्यटकों ने किया घाटी का भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल एक माह के भीतर डेढ़ गुना अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। घाटी में लगातार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। इससे वन विभाग में खुशी का माहौल है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोली गई। इस साल मौसम काफी अनुकूल बना रहा। इस कारण घाटी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि घाटी का अब पीक सीजन आने वाला है। जुलाई और अगस्त माह के दौरान घाटी में सबसे अधिक फूल खिलते हैं। इसी दो माह में यहां सर्वाधिक पर्यटक पहुंचते हैं। इस साल जिस तरह से एक माह के अंतर्गत पिछले साल के मुकाबले इस साल डेढ़ गुना अधिक पर्यटक पहुंचे हैं उसे देखते हुए वन विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी। यदि बरसात में सड़कें बंद नहीं हुई तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना तय है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ अभिमन्यु का कहना है कि फूलों की घाटी में एक माह में पिछले साल की तुलना में डेढ़ गुना अधिक पर्यटक भ्रमण करने पहुंचे हैं। इस साल घाटी में अभी तक 7,294 पर्यटक यहां आ चुके हैं, इसमें 34 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। जबकि पिछले साल इस अवधि में 3,893 पर्यटक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed