{"_id":"6a3fcbc36827d80f4e04b2b6","slug":"people-are-engaged-in-clearing-debris-from-shops-and-houses-debris-remains-piled-up-in-the-gic-complex-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124842-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दुकानों और घरों से मलबा हटाने में जुटे लोग, जीआईसी परिसर में अभी जमा है मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दुकानों और घरों से मलबा हटाने में जुटे लोग, जीआईसी परिसर में अभी जमा है मलबा
Sat, 27 Jun 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
फॉलोअप
बीआरओ ने अल्मोड़ा हाईवे किया सुचारु
बृहस्पतिवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि से पहुंचा था नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। बृहस्पतिवार रात को हुई अतिवृष्टि के बाद से बाजार और हाईवे पर मलबा जमा हो गया था। शनिवार को प्रभावित व्यापारी दुकानों से और लोग घरों के परिसरों से मलबा हटाने में जुटे रहे। वहीं सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने दो दिनों की कड़ी मेहनत के बाद अल्मोड़ा हाईवे सुचारु कर दिया है। वहीं नारायणबगड़ के जीआईसी परिसर में जमा मलबा हटाने का काम शनिवार को भी शुरू नहीं हो पाया था।
बृहस्पतिवार देर रात कौलूसैंण के जंगलों से बहकर आया मलबा नारायणबगड़ के थरालीबगड़ बाजार में करीब 200 मीटर तक फैल गया था। इससे दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी आंशिक रूप से डूब गए थे। बीआरओ ने शुक्रवार तड़के ही हाईवे से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया था। इसके बाद पूरे बाजार से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। जेसीबी और मजदूरों की मदद से शनिवार शाम तक बाजार से सारा मलबा हटा दिया गया। वहीं नारायणबगड़ के जीआईसी परिसर में जमा मलबा हटाने का काम शनिवार को भी शुरू नहीं हो पाया था। जलमग्न कार्यालयों और कक्षाओं को भी साफ नहीं किया जा सका। वहीं जिपंस सुरेंद्र कनेरी, ज्येष्ठ उपप्रमुख देवेंद्र सिंह, नपा अध्यक्ष गणेश शाह, कांग्रेस नेता संदीप पटवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर कंडारी आदि ने यहां सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की।
इंसेट
धूल से परेशानी, पानी छिड़काव की मांग
बाजार में मलबा हटने के बाद वाहनों के गुजरने से उड़ रही धूल से व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयवीर कंडारी ने बीआरओ से बाजार में पानी का छिड़काव करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वाहनों के गुजरने से लगातार धूल के गुबार उठ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
इशाला में बारिश से हुआ था नुकसान, जायजा लिया
रुद्रप्रयाग। बीते 24 जून की रात को हुई बारिश से दशज्यूला क्षेत्र की ग्राम पंचायत इशाला के बुरसाला तोक में कई मकानों में मलबा घुस गया था। भू-धंसाव से कई खेत प्रभावित हुए जबकि ग्राम पंचायत भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने मौके का भ्रमण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराने और राहत उपलब्ध कराने की मांग की।
ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि धीर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट और सुनील सिंह बिष्ट के मकानों में मलबा घुसने से भारी नुकसान हुआ है। यशवीर सिंह, कुलदीप सिंह, रविंद्र खत्री और संदीप बिष्ट के मकान खतरे की जद में हैं। खेतों में मलबा भरने से किसानों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पंचायत भवन के पुनर्निर्माण की मांग की। जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर संयुक्त सर्वे कराने को कहा गया है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत और मुआवजा दिलाने के साथ पंचायत भवन के पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्यों के लिए शासन स्तर पर पैरवी की जाएगी।