सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrims' car overturns on Badrinath Highway.

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की कार

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 19 Jun 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims' car overturns on Badrinath Highway.
विज्ञापन
फोटो

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से आ रहे तीर्थयात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही वाहन में सवार चालक सहित एक ही परिवार के छह सदस्य सुरक्षित बच गए। यह घटना नगर क्षेत्र के पंचपुलिया से आगे दोपहर करीब 3.30 बजे हुई। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि कार दिल्ली से बदरीनाथ धाम जा रही थी। वाहन में चालक दीपांशु और एक ही परिवार के छह सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मिलकर वाहन को सीधा किया। उन्होंने कार को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लगाया। पुलिस ने तीर्थयात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की। इसके बाद सभी यात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed