फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Allegations of disregarding norms in the cheque distribution process.

Chamoli News: चेक वितरण प्रक्रिया में मानकों के अनदेखी का आरोप

Fri, 19 Jun 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 19 Jun 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Allegations of disregarding norms in the cheque distribution process.
तहसील पहुंचे चेपड़ों के आपदा प्रभावितों ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। दो दिन पूर्व विकासखंड सभागार में चेपड़ों के आपदा प्रभावितों को रीप की ओर से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए थे। अब इस मामले में ग्रामीण नाराज हैं। चेपड़ों के आपदा प्रभावितों का कहना है कि कई लोगों को नुकसान अधिक हुआ लेकिन उन्हें बहुत कम मुआवजा मिला है। प्रकरण को लेकर प्रभावितों ने एसडीएम से जांच की मांग की है।

शुक्रवार को तहसील पहुंचे आपदा प्रभावितों ने उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत को रीप परियोजना के तहत राहत चेक वितरण में अनियमितता की जांच के लिए ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि नंदा देवी आजीविका सहकारिता ने बिना मानकों और सर्वे के चेक बांटे। वास्तविक प्रभावितों को नजरअंदाज कर उन्हें रुपये 800 से 15 हजार के चेक दिए गए जबकि अपात्रों को लाखों का लाभ मिला। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि चेक वितरण कार्यक्रम में चहेतों को लाभ पहुंचाया गया है। प्रभावितों ने अपने चेक वापस जमा करने और नई सर्वे सूची तैयार कर पात्रों को मुआवजा देने की मांग की। वहीं उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने इस पूरे प्रकरण की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed