{"_id":"6a86fdf0b8b50585630b4563","slug":"army-soldier-dies-in-car-accident-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120393-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कार दुर्घटना में सेना के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कार दुर्घटना में सेना के जवान की मौत
Thu, 20 Aug 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
छुट्टी पर घर आए जवान की कार बुधवार रात को हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
परिजनों को सुबह मिली दुर्घटना की खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। विकासखंड नंदानगर के घुमकी के पास एक कार दुर्घटना में सेना के जवान की मौत हो गई है। जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर देहरादून स्थित घर आए थे और एक हफ्ते पहले अपने गांव पहुंचे थे। वह बुधवार रात को कहीं जाने के लिए निकले और घर नहीं लौटे। रात में हादसा हुआ लेकिन घटना का बृहस्पतिवार सुबह पता चला।
बुधवार देर शाम को कुरुड़ निवासी संदीप पुत्र स्व. बच्ची राम गौड़ कार से लुंतरा की तरफ से आ रहे थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। उनके भाई पवन संदीप की तलाश में लुंतरा से चरबंग तक गए लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। काफी तलाशने के बाद वे घर लौट गए। बृहस्पतिवार सुबह किसी ने लुंतरा के घुमकी में एक कार खाई में गिरी होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में उतरकर देखा तो वहां संदीप का शव पड़ा था और क्षतिग्रस्त थी। स्थानीय लोगों की मदद से शव खाई से निकाला गया। परिजनों ने बताया कि संदीप आठ साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। तीन साल पहले संदीप की शादी हुई थी और एक साल का बच्चा है। उनकी पत्नी व बच्ची देहरादून रहते हैं। संदीप छुट्टी पर पहले देहरादून आए थे और एक सप्ताह पहले वह कुरुड़ गांव आए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया है।