{"_id":"6a3fd89bb7d0042a3c026dcd","slug":"pilgrims-heading-to-hemkund-said-the-atmosphere-here-is-peaceful-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119400-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हेमकुंड जा रहे जत्थेदारों ने कहा, यहां सब शांति का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हेमकुंड जा रहे जत्थेदारों ने कहा, यहां सब शांति का माहौल
Sat, 27 Jun 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी
90 सिखों का जत्था पैदल कर रहा हेमकुंड साहिब की यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पंजाब से हेमकुंड साहिब के लिए पैदल आ रहे सिख यात्रियों ने कहा कि यहां शांति है। उन्हें कहीं भी कोई दिक्कत नहीं हुई। सोशल मीडिया में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है जमीन पर स्थिति उसके बिल्कुल उलट है।
सोसाइटी बाटला पंजाब की ओर से 32वीं महान पैदल यात्रा दो जून को डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) से शुरू हुई और दो जुलाई को हेमकुंड साहिब पहुंचेगी। 90 श्रद्धालुओं का यह जत्था पैदल चल रहा है और हर दिन 35 से 40 किमी की पदयात्रा कर रहा है। जत्थे में शामिल श्रद्धालु हरपाल सिंह और बलजिंदर सिंह ने बताया कि वे कर्णप्रयाग क्षेत्र में सकुशल होकर गुजरे हैं। कर्णप्रयाग में ही रात्रि विश्राम किया और वहां स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग व सम्मान दिया। जत्थेदारों ने कहा कि सोशल मीडिया पर डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। यहां पहुंचने पर वास्तविकता बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली और पंजाबी भाई-भाई हैं। हमें यहां पूरा सम्मान और सहयोग मिला है। उन्होंने देशभर की संगत से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपुष्ट व भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। बिना किसी संकोच के हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम की यात्रा पर आएं।