{"_id":"69d79c7571edf0b5280920f4","slug":"power-failure-induction-failure-no-tea-available-in-the-bitter-cold-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-122644-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बिजली गुल, इंडक्शन बंद, कड़ाके की ठंड में नहीं मिली चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बिजली गुल, इंडक्शन बंद, कड़ाके की ठंड में नहीं मिली चाय
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। नगर में व्यावसायिक सिलिंडरों को लेकर व्यापारी लंबे समय से परेशान हैं। हालांकि होटल संचालकों ने चाय बनाने के लिए इंडक्शन लगाए हैं लेकिन बृहस्पतिवार को बिजली गुल होने पर काम ठप रहा। दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में कड़ाके की ठंड में लोगों को बाजार में चाय तक नहीं मिल पाई। बीते एक माह से व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है। व्यापारी कमल नेगी का कहना है कि सिलिंडर नहीं मिलने से इंडक्शन पर चाय बना रहे हैं लेकिन बिजली गुल होने से चाय भी नहीं बन पा रही है। बृहस्पतिवार को भी बिजली लंबे समय तक गुल रही। व्यापारी अशोक अरोड़ा ने कहा कि बड़े आइटम डीजल की भट्टी पर बना रहे हैं लेकिन चाय के लिए समस्या हो रही है। संवाद
इंसेट
सिलिंडर के लिए एसडीएम से मिले व्यापारी
कर्णप्रयाग। होटल और ढाबों में सिलिंडरों की कमी को लेकर व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान में व्यावसायिक सिलिंडर की कमी के कारण होटलों और ढाबों में खाने के मैन्यू भी कम हो गए हैं। यदि यही स्थिति रही तो भविष्य में प्रतिष्ठानों को बंद करना पड़ेगा। कई लोगों के समक्ष रोजगार का संकट हो जाएगा। प्रशासन को व्यापारियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। इस मौके पर व्यापार संघ महामंत्री कांति पुजारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अपर बाजार अनिल खंडूड़ी, नवीन डिमरी, हरिकृष्ण भट्ट, हिमांशु अरोड़ा, सौरभ कांडपाल, अनूप चौहान, यशपाल सिंह, अमर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos