फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Power outage at hospital; treatment performed using mobile phone flashlights.

Chamoli News: अस्पताल में गुल हुई बिजली, मोबाइल के टॉर्च से किया इलाज

Tue, 08 Sep 2026 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 08 Sep 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
Power outage at hospital; treatment performed using mobile phone flashlights.
फोटो
विज्ञापन

महिला बेस अस्पताल में 22 घंटे बिजली रही गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली स्थित महिला बेस अस्पताल में सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक करीब 22 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या हुई और मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों को मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में मरीज का उपचार करना पड़ा।

सोमवार शाम लगभग पांच बजे अस्पताल और विभागीय कर्मियों के आवासीय भवनों की बिजली गुल हो गई थी। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने सोमवार शाम से ही बिजली लाइन में आए फॉल्ट का पता लगाना शुरू किया। मंगलवार दोपहर एक बजे कड़ी मशक्कत के बाद अस्पताल के निजी ट्रांसफार्मर की तकनीकी खामियां दूर की गईं। इसके बाद अस्पताल में आपूर्ति बहाल हो सकी। सोमवार रात्रि को नौ बजे आपातकालीन वार्ड में मरीज आया लेकिन लाइट नहीं होने के कारण डॉ. अवधेश को मोबाइल के टार्च से उपचार करना पड़ा। ऊर्जा निगम के उपमंडल अधिकारी परवेज आलम ने पुष्टि की कि महिला बेस अस्पताल के निजी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी थी। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर को विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed