{"_id":"6ad8a6a0b64df6ac0807afbd","slug":"sharadotsav-begins-with-morning-processions-and-various-programs-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121549-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्रभात फेरी और कार्यक्रमों के साथ शरदोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्रभात फेरी और कार्यक्रमों के साथ शरदोत्सव शुरू
Wed, 21 Oct 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सात दिवसीय चंद्रकुंवर बर्त्वाल शरदोत्सव का आयोजन
वन पंचायतों के सरपंचों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। 20वें हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। स्कूली बच्चों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली जबकि महिला मंगल दलों ने झुमैलो की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
मुख्य बाजार में सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. बृजमोहन खाली, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने मेले का शुभारंभ किया। मेले के शुरुआत में जीजीआईसी पोखरी, जीआईसी नागनाथ पोखरी, टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी और एबीएम इंटर कॉलेज पोखरी सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। विनायक धार से शुरू हुई प्रभात फेरी गोल मार्केट होते हुए मेला मैदान पहुंची। जीजीआईसी पोखरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, इंटर कॉलेज आली की छात्राओं ने शिव स्तुति, ग्राम पंचायत बल्ली के महिला मंगल दल ने झुमैलो की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की पोखरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह ने वन पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती, वीरेंद्र सिंह राणा, संतोष चौधरी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राधारानी रावत, नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत, रंजना रावत आदि मौजूद रहे।