{"_id":"6afaf1ecdb4896bd09094c19","slug":"shri-guru-ram-rais-sports-competitions-begin-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127903-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: श्री गुरु राम राय की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: श्री गुरु राम राय की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
Mon, 16 Nov 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल और पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंधक रूपिका शर्मा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रमों और मार्च पास्ट के साथ खेल मैदान में प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।
पहले दिन 100 मीटर, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और रिले रेस जैसी स्पर्धाएं हुईं। नर्सरी वर्ग की चेयर रेस में दृष्टि, कृतिका व आरना क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। जिग-जैग रेस में शिवम नेगी, अभिनव मैखुरी व आरुष रावत ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। अपर प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कार्तिकेय प्रथम रहे जबकि बालिका वर्ग में अनुजा ने पहला स्थान पाया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीयूष और प्राची ने जीत दर्ज की। हेड बॉय अंकुल पुरोहित और आरोही नवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। । प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल आदि मौजूद रहे। संवाद