{"_id":"6a43c6aea2efd7c2f103b50e","slug":"sikh-group-marching-on-foot-from-gurdaspur-welcomed-at-vishnuprayag-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119445-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गुरदासपुर से पैदल निकले सिख जत्थे का विष्णुप्रयाग में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गुरदासपुर से पैदल निकले सिख जत्थे का विष्णुप्रयाग में स्वागत
Tue, 30 Jun 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
32 वर्षों से की जा रही पैदल यात्रा, गुरदासपुर से हेमकुंड पहुंचता है जत्था
सिखों ने कहा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न करें साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। गुरदासपुर से पैदल हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला सिखों का जत्था सोमवार को गोविंदघाट पहुंच गया। गोविंदघाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने विष्णुप्रयाग में पहुंचकर जत्थे का स्वागत किया। जत्थे में शामिल सिखों ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा वह पूरी तरह से गलत है। हमारी यात्रा के दौरान हमें कहीं भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सब जगह प्यार और सम्मान मिला है।
पंजाब के गुरदासपुर से दो जून को 80 सिखों का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए पैदल चला था और वह सोमवार को गोविंदघाट पहुंचा। दो जुलाई को वे हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचेंगे। जत्थे के साथ चल रहे प्रो. गुरविंदर सिंह ने बताया कि 32 वर्ष से हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा की जा रही है। यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है। हमें यात्रा मार्ग पर कहीं भी ऐसा नहीं दिखा। उन्होंने सभी को निसंकोच हेमकुंड साहिब की यात्रा करने का आह्वान किया। जत्थे में विजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, गुरुदेव सिंह, सुरजीत सिंह, अमरदीप सिंह, विक्रम सिंह, सुरजीत कौर, इंद्रजीत कौर सहित 80 सिख श्रद्धालु शामिल हैं। वहीं गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने सभी को सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने, अपशब्दों का प्रयोग न करने की अपील की।