{"_id":"6adf352db426f8ee1c00750d","slug":"six-lakh-sanctioned-for-the-repair-of-silpata-animal-service-centre-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-127509-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिलपाटा पशु सेवा केंद्र की मरम्मत के लिए छह लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिलपाटा पशु सेवा केंद्र की मरम्मत के लिए छह लाख स्वीकृत
Mon, 26 Oct 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो
वर्ष 2017 में स्थापित हुआ था केंद्र, पांच से अधिक गांवों को लाभान्वित करता है केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। दूधातोली क्षेत्र के सिलपाटा में स्थित पशु सेवा केंद्र बदहाल स्थिति में है। शरारती तत्वों ने इसके दरवाजे और बिजली के बोल्ट उखाड़ लिए हैं जिससे यह खंडहर होने के कगार पर है। अब पशु चिकित्सालय आदिबदरी के चिकित्साधिकारी ने मरम्मत के लिए लगभग 6 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता खीम सिंह नेगी ने बताया कि यह पशु सेवा केंद्र वर्ष 2017 में स्थापित हुआ था। वर्षों तक यहां कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं था। अब पशु प्रसार अधिकारी की नियुक्ति हुई है लेकिन केंद्र की खराब हालत के कारण उन्हें पास के घर में बैठकर काम करना पड़ रहा है। तीन कमरों वाले इस केंद्र की खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं। खीम सिंह नेगी और धर्म सिंह नेगी ने शासन-प्रशासन से केंद्र की शीघ्र मरम्मत की मांग की। वहीं पशु चिकित्सालय आदिबदरी के चिकित्साधिकारी सुयश जायसवाल ने बताया कि केंद्र की मरम्मत के लिए लगभग 6 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। मरम्मत का काम इसी वर्ष शुरू होने की संभावना है।