फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand assembly session in bhararisain government returns to gairsain after seven months chamoli News

चमोली: सात माह बाद भराड़ीसैंण पहुंची सरकार, विस सत्र की तैयारियां पूरी, 31 विधायकों ने लगाए 400 से अधिक सवाल

Mon, 26 Oct 2026 05:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 26 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

करीब सात माह के अंतराल के बाद भराड़ीसैंण में एक बार फिर विधानसभा की कार्यवाही होने जा रही है। मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय सत्र में विधायकों के 400 से अधिक सवाल सदन में रखे जाएंगे। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तैयारियों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session in bhararisain government returns to gairsain after seven months chamoli News
भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब सात माह बाद प्रदेश सरकार यहां विधानसभा सत्र के लिए पहुंच रही है। इससे पहले मार्च में भराड़ीसैंण में बजट सत्र आयोजित हुआ था। सोमवार को विधानसभा परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जारी रहा।

विज्ञापन

विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी रविवार से ही भराड़ीसैंण पहुंचने लगे थे। सोमवार को भी उनके पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सोमवार दोपहर दो बजे विधानसभा परिसर पहुंचीं और सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान 31 विधायकों की ओर से 400 से अधिक सवाल लगाए गए हैं। सत्र की अवधि बढ़ाई जाएगी या नहीं, इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा। मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र में सदन की कार्यवाही के लिए विधानसभा प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री का काफिला रुद्रप्रयाग से मुख्य मार्ग होते हुए भराड़ीसैंण विधानसभा के लिए रवाना हुआ। सत्र को देखते हुए विधानसभा परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। करीब सात माह बाद भराड़ीसैंण में होने वाले इस सत्र के लिए सरकार, विधानसभा सचिवालय और प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed