{"_id":"69b6a59fb8b9597d330b1196","slug":"snowfall-in-badrinath-master-plan-work-affected-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117612-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ में बर्फबारी, मास्टर प्लान के कार्य हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ में बर्फबारी, मास्टर प्लान के कार्य हुए प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
निचले इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत, लौटी ठंड
फसलों के लिए वरदान है यह बारिश, काश्तकार हुए खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ/पोखरी। रविवार को बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में बारिश हुई। कुछ दिनों से क्षेत्र में गर्मी होने लगी थी बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं ठंड फिर लौट आई है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य प्रभावित हुए।
रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से जहां एक तरफ ठंड फिर शुरू हो गई है वहीं कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे काश्तकारों ने भी राहत की सांस ली है। गेहूं, जौ, मसूर की खेती के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बारिश से जमीन में नमी रहेगी और उससे पैदावार अच्छी होगी। ज्योतिर्मठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, चमोली, पोखरी सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश होने से हल्की ठंड भी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। रविवार को दिनभर रीवर फ्रंट का कार्य रुका रहा।
केदारनाथ धाम में गिरी बर्फ
रुद्रप्रयाग। रविवार को जनपद के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई जबकि केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। कड़ाके की ठंड और विषम परिस्थितियों के बावजूद पुलिस और आईटीबीपी के जवान धाम में मुस्तैदी से डटे हुए हैं। धाम में शून्य से नीचे तापमान जा रहा है। वहीं मौसम के करवट बदलते ही जनपद में कई जगह सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंड बढ़ने के कारण लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़े। संवाद
Trending Videos