{"_id":"6a3fdfca37bdaa4bbc0cf9fe","slug":"the-bjp-is-working-across-the-country-based-on-the-ideas-of-shyama-prasad-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119396-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा
Sat, 27 Jun 2026 08:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व संस्मरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी चमोली की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को लेकर पार्टी पूरे देश में काम कर रही है।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ऋृषि प्रसाद सती ने कहा कि मुखर्जी की विद्वता के कारण विपक्ष में होने के बावजूद उन्हें नेहरू मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण को लेकर अनेक कार्य किए। भाजपा के सह प्रभारी महावीर पंवार ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 21 अक्तूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना की और जनसंघ के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुखर्जी के सपनों को आज बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकार किया है। इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह आदि मौजूद रहे।