{"_id":"6985d7050e4d766c140bd024","slug":"the-childrens-test-reports-came-back-normal-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-121131-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बच्चों की जांच रिपोर्ट सामान्य आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बच्चों की जांच रिपोर्ट सामान्य आई
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। विकासखंड के मठकोट गांव के 23 बच्चों की जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। इस पर ग्रामीणों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग ने खून के सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे थे।
बीते दिनों मठकोठ के चालीस से अधिक बच्चे अज्ञात बीमारी से पीड़ित थे। विभाग ने मठकोट गांव में 27 जनवरी को शिविर लगाया था और 40 बच्चों सहित 79 लोगों की स्वास्थ्य जांच की थी। 25 बच्चों के खून के सैंपल लिए गए। इसमें से 12 बच्चों की रिपोर्ट सामान्य आई लेकिन 13 बच्चों के लीवर में संक्रमण होने पर विभाग ने एहतियातन दोबारा जांच की। इनमें 23 बच्चों के दोबारा सैंपल लिए गए और जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया। सीएचसी के सीएमएस डाॅ. अर्जुन रावत ने बताया कि खून नमूने हैपेटाइटिस ए की जांच के लिए भेजे गए थे। सभी रिपोर्ट निगेटिव हैं। मठकोठ गांव के हयाद सिंह ने कहा कि अब गांव के सभी बच्चे ठीक हैं। संवाद
इंसेट
बच्चों के बीमार होने की सूचना को प्रधानों ने नकारा
गैरसैंण। विकासखंड के रोहिड़ा क्षेत्र में छह से अधिक ग्राम पंचायतों में बच्चों की बीमार होने की सूचना को ग्राम प्रधानों ने नकारा है। ग्राम प्रधानों ने गांवों में किसी भी बीमारी के संक्रमण से इन्कार किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को प्रमाणपत्र भी दे दिया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को गैरसैंण व्यापार संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण को सौंपे पत्र में ग्राम पंचायत गौल, लखेड़ी, रोहिड़ा कुणखेत, बीना, हरगढ़ और धारापानी में कुछ बच्चे बीमार होने की बात कही थी। वहीं सीएचसी के सीएमएस डाॅ. अर्जुन रावत ने कहा कि बच्चों की बीमारी का कोई मामला नहीं आया है। शुक्रवार को इस संबंध में ग्राम प्रधानों ने प्रमाणपत्र दे दिया है। संवाद
Trending Videos