{"_id":"6a3fc544386b4fae4f0919f4","slug":"the-gauchar-municipality-distributed-4000-dustbins-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124834-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर पालिका ने चार हजार कूड़ेदान बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर पालिका ने चार हजार कूड़ेदान बांटे
Sat, 27 Jun 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए चार हजार कूड़ेदान बांटे गए। पालिका जैविक और अजैविक कूड़े के अलग-अलग एकत्रीकरण के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसका उद्देश्य पॉलिथीन उन्मूलन भी है। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि यात्रा सीजन के मद्देनजर 40 पर्यावरण मित्रों को अभियान में लगाया गया है। घरेलू कूड़ा निस्तारण के लिए 1800 अजैविक और 1500 जैविक कूड़ेदान दिए गए हैं। व्यापारियों को सार्वजनिक कूड़ा एकत्रीकरण के लिए 600 बड़े कूड़ेदान मिले हैं। कर निरीक्षक रोशन सिंह पुंडीर और कर संग्रहकर्ता रघुनाथ सिंह खत्री ने बताया कि पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। संवाद
पांच साल से पुलिया का नहीं हुआ पुनर्निर्माण
आदिबदरी। रिठोला बनोला गांव में गदेरे पर बनी पुलिया वर्ष 2021 की बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से यहां पुलिया का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया। इस कारण यहां आवागमन हर बरसात में करीब तीन माह तक ठप हो जाता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। रिठोला बनोला के बच्चे जीआईसी और प्राथमिक विद्यालय देवलकोट में पढ़ने जाते हैं। पुलिया निर्माण के लिए जिला पंचायत और जिला प्रशासन को कई बार पत्र लिखे गए। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बहुउद्देशीय शिविरों में भी पुल निर्माण की मांग की गई लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने जल्द यहां पुलिया निर्माण की मांग की। संवाद