{"_id":"6a3fdd477d69073d3508eba4","slug":"the-vehicle-went-out-of-control-and-plunged-into-the-alaknanda-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-124843-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समाया
Sat, 27 Jun 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार दोपहर एक वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोज अभियान चलाया लेकिन वाहन का पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे खड़ीखाड़ के समीप और जलेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने हुई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीडीआरएफ और एसडीआरएफ ने खाई में उतरकर तलाशी अभियान चलाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे डंपर बताया। वाहन के अनियंत्रित होने से क्रश बैरियर और पेयजल लाइन टूट गई। पुलिस के अनुसार नदी का तेज बहाव वाहन की तलाश में बाधा बन रहा है। पुलिस देर शाम तक नदी किनारे खोज अभियान चलाती रही। संवाद