{"_id":"6a32a47ecc1e7322df078f3f","slug":"tight-security-arrangements-made-80-personnel-from-itbp-and-pac-deployed-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-124609-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, आईटीबीपी व पीएसी के 80 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, आईटीबीपी व पीएसी के 80 जवान तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में निहंग की ओर से की गई तलवारबाजी की घटना के बाद पुलिस अलर्ट
बुधवार को खुले बाजार, सामान्य रहे हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बीते मंगलवार को निहंग की ओर से तलवार बाजी की घटना के बाद प्रशासन ने नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मंगलवार रात्रि और बुधवार दोपहर को चारधाम यात्रा मार्ग सहित संवेदनशील स्थानों पर आईटीबीपी और पीएसी के जवान तैनात रहे। वहीं कर्णप्रयाग में बाजार खुले और हालात सामान्य रहे।
बीते मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे पर स्थानीय लोगों के साथ हुए विवाद में कुछ निहंग ने तलवारें चला दी थीं। इसमें एक निहंग सहित सात लोग घायल हो गए। इसके बाद बदरीनाथ हाईवे पर पिंडर पुल से पोखरी पुल तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन किया था। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि अब सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस वर्ष की यात्राकाल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिले में पूर्व में दो कंपनी आईटीबीपी और दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की है। मगर बीते मंगलवार को कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसील के विभिन्न स्थानों पर आईटीबीपी और पीएसी के 80 जवानों की तैनाती की गई। वहीं बुधवार को कर्णप्रयाग में हालात सामान्य रहे। चारधाम यात्रा शांतिपूर्ण जारी रही। वहीं घटना स्थल वाले बाजार भी खुले रहे।
तीनों सिख युवकों को भेजा जेल, एक उपचाराधीन
हत्या की कोशिश, लापरवाही से वाहन चलाने समेत कई मामलों में दर्ज की गई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बीते मंगलवार को तलवारबाजी की घटना के बाद पुलिस ने तीन निहंग को हिरासत में ले लिया था। उनके खिलाफ हत्या की कोशिश, लापरवाही से वाहन चलाने समेत कई मामलों में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक निहंग घायल है जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस की ओर से सभी निहंग के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए सतविंदर (21), अजय सिंह (23) और जसनप्रित (23) को न्यायालय में पेश किया। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया जबकि चौथा आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है। चारों निहंग के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि नगर में माहौल शांत है। रोजमर्रा की तरह लोग अपने काम कर रहे हैं। पुलिस भी मामले को लेकर नजर बनाई हुई है। संवाद
व्यापारियों ने दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
कर्णप्रयाग। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को एसडीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। मंडल के जिला अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, महामंत्री सुनील पंवार, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी टीका प्रसाद मैखुरी आदि ने चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर आने वाले बाहरी राज्य के दोपहिया वाहनों, यात्रियों के पास धारदार हथियार पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने एवं घायलों को तत्काल उपचार तथा आर्थिक सहयोग देने की मांग की। संवाद
चार घंटे तक चला ऑपरेशन, हालत में हुआ सुधार
कर्णप्रयाग। निहंग की ओर से की गई तलवारबाजी में घायल हुए प्रकाश रावत का मैक्स अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। व्यापारी रघुवीर सिंह, विक्रम पंवार, राजा चौहान ने बताया कि मंगलवार रात को करीब चार घंटे तक ऑपरेशन हुआ। अब उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। संवाद