Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Toilet rendered unusable in Kaleshwar

Chamoli News: कालेश्वर में निष्प्रयोज्य बना शौचालय

Fri, 13 Nov 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 13 Nov 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Toilet rendered unusable in Kaleshwar
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। औद्योगिक क्षेत्र कालेश्वर और काल्दूबगड़ गांव के पास बना शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है। करीब पांच साल से यह बंद पड़ा है। वहीं शौचालय परिसर में झाड़ियां उग आई हैं।

रेलवे स्टेशन सिवाई के पास कालेश्वर में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय है। साथ ही यहां जीएमवीएन विश्राम गृह, लघु सिंचाई सहायक अभियंता कार्यालय एवं मिनी उद्योग केंद्र है। हार्क अलकनंदा स्वायत्त समूह भी यहां कार्यरत है। ऐसे में यहां दिन में भी कई लोगों का आवागमन होता है। खुशहाल सिंह, उद्योग मित्र संगठन के ईश्वरी मैखुरी ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए करीब एक दशक पूर्व यहां शौचालय बनाया गया था लेकिन इसका संचालन विभाग नहीं कर पाया। शौचालय ठप होने से लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। वहीं सुलभ इंटरनेशनल चमोली के व्यवस्था प्रमुख मनोज झा ने बताया कि कालेश्वर शौचालय में पानी की आपूर्ति की समस्या है। कोरोना के बाद यहां कर्मचारी नहीं होने से भी इसका संचालन ठप हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed