{"_id":"6a2d529dc70f34111907cec8","slug":"tourists-flocked-to-lansdowne-over-the-weekend-even-hotel-rooms-were-unavailable-gopeshwar-news-c-49-1-kdr1001-124344-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वीकेंड पर लैंसडौन में उमड़े पर्यटक, कमरे भी नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वीकेंड पर लैंसडौन में उमड़े पर्यटक, कमरे भी नहीं मिले
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
आसपास के सभी होटल हुए पैक, कमरे के लिए भटकना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। इस बार का वीकेंड होटल कारोबारियों के लिए सुखद रहा। जून के पहले वीकेंड पर जहां होटल और रिजॉर्ट्स फुल थे वहीं अब दूसरे वीकेंड पर लैंसडौन के अलावा आसपास के होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट फुल रहे। वहीं लैंसडौन के बाजार भी पर्यटकों से गुलजार नजर आए। बिना बुकिंग कराए पहुंचे पर्यटकों को यहां कमरे नहीं मिल सके। कमरों के लिए उन्हें भटकना पड़ा। कमरे नहीं मिलने पर वे रात लैंसडौन में नहीं ठहर सके और उन्हें लौटना पड़ा। लैंसडौन व आसपास के सभी होटल सुबह ही पैक हो गए थे।
पर्यटकों की भीड़ के कारण लैंसडौन, डेरियाखाल, पालकोट, बिलंगी, धोबीघाट, फतेहपुर, जयहरीखाल, गुमखाल, असनखेत, चुंडई, गुंडलखेत, घांघलीखाल, हथनिया के सभी होटल पर्यटकों से गुलजार रहे। बाजारों में भी खासी चहल-पहल रही। होटल एसोसिएशन जीएम ग्रुप के अध्यक्ष सक्षम खंडेलवाल व वरिष्ठ सदस्य विकास सिंह ने बताया कि पर्यटकों से सभी होटल पैक रहे। पर्यटकों के आने से कारोबार भी बेहतर रहा। बाजार भी गुलजार रहे। लैंसडौन के मनोरम व दर्शनीय स्थलों टिप इन टॉप, भुल्ला ताल, संजय शाही पार्क, कालेश्वर मंदिर, ताड़केश्वर महादेव, चिनबो वाटर फाल, संतोषी माता मंदिर, चर्च आदि जगहों पर पर्यटकों की भीड़ रही।