{"_id":"6afef209e118ee5a140c9b0b","slug":"traditional-mask-dances-held-in-salood-dungra-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-122024-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सलूड़-डुंग्रा में हुए पारंपरिक मुखौटा नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सलूड़-डुंग्रा में हुए पारंपरिक मुखौटा नृत्य
Thu, 19 Nov 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
40 साल बाद हो रही रानी दिवारा यात्रा पहुंची प्रमुख पड़ाव सलूड़-डुंग्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। लाता की नंदा देवी की रानी दिवारा यात्रा के सलूड़-डुंग्रा पहुंचने पर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को यहां बिखोती मेले के साथ विभिन्न पारंपरिक मुखौटा नृत्यों का आयोजन किया गया। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
यात्रा बुधवार देर शाम सलूड़-डुंग्रा पहुंची। चार दिवसीय आयोजन के तहत बृहस्पतिवार को भूमि क्षेत्रपाल देवता मंदिर परिसर में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान बिखोती मेले और पारंपरिक मुखौटा नृत्यों ने लोगों का ध्यान खींचा। रात्रि में मां नंदा के जागरों के साथ गोपीचंद-रानी राधा नृत्य का आयोजन किया गया। लाता की नंदा देवी की रानी दिवारा यात्रा 40 साल बाद आयोजित हो रही है। 16 नवंबर को शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए अपने प्रमुख पड़ाव सलूड़-डुंग्रा पहुंची है। शुक्रवार को अष्टमी का कार्यक्रम होगा। शनिवार को फुरचेली नृत्य, मां नंदा के पुष्प प्रसाद वितरण सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद यात्रा अगले पड़ाव परसारी गांव के लिए रवाना होगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, कुशल सिंह भंडारी, दरमान सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह फरकिया और लक्ष्मण बुटोला सहित कई लोग मौजूद रहे।