{"_id":"6ad9e82a6a122853ae0a36fd","slug":"trash-cans-become-a-nuisance-passersby-troubled-by-monkeys-karnpryag-news-c-48-kpg1001-127431-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कूड़ेदान बने मुसीबत, बंदरों से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कूड़ेदान बने मुसीबत, बंदरों से राहगीर परेशान
Thu, 22 Oct 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के देवतोली क्षेत्र के सेमीग्वाड़ ग्राम पंचायत में कूड़े के स्थायी समाधान के लिए रखे गए कूड़ेदान लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। कर्णप्रयाग-पोखरी मार्ग पर क्षेत्र पंचायत, विकासखंड और जिला पंचायत की ओर से रखे गए इन कूड़ेदानों के पास बंदरों का झुंड डेरा डाले रहता है। यहां आसानी से खाना मिलने के कारण बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंद आपस में झगड़ते हैं और राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने के लिए एक-दूसरे का सहारा लेना पड़ रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष सुनील रावत और नवीन सेमवाल ने बताया कि एक साल बाद भी कूड़े का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने उक्त स्थान से कूड़ेदान हटाकर नियमित साफ-सफाई की मांग की। वहीं खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से वार्ता जारी है और जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी। संवाद