{"_id":"6a16ea671017d517630ab0f5","slug":"union-minister-of-state-met-the-soldiers-at-the-forward-posts-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118871-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: केंद्रीय राज्य मंत्री ने अग्रिम चौकियों में जवानों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: केंद्रीय राज्य मंत्री ने अग्रिम चौकियों में जवानों से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 27 May 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
आईटीबीपी सुनील पहुंचे, पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय बुधवार को नीती घाटी की अग्रिम चौकियों में पहुंचे और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। वहां से दोपहर को ज्योतिर्मठ स्थित आईटीबीपी कैंप पहुंचे और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बुधवार सुबह सीधे सीमांत क्षेत्र पहुंचे। दोपहर को ज्योतिर्मठ आईटीबीपी सुनील में पहुंचे। इस दौरान सुनील वार्ड की महिला मंगल दल ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों व लोकगीतों के साथ उनका स्वागत किया। महिलाओं ने पहाड़ी उत्पादों व स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए थे। केंद्रीय मंत्री ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा और महिलाओं की सराहना की। इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष सरिता पंवार ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और सीमांत क्षेत्र में महिला कल्याण व रोजगार संवर्धन के लिए विशेष योजनाएं चलाने का आग्रह किया। सभासद सुशील पंवार ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए दो मांगपत्र सौंपे। उन्होंने वन्य जीवों के बढ़ते उत्पात से निजात दिलाने और फसलों को बचाने के लिए फेंसिंग कराने आदि की मांग की।।
Trending Videos