{"_id":"69e77cf8c2be786d7f0e7c60","slug":"vehicles-will-be-sent-from-marwari-chowk-to-badrinath-via-narsingh-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-118223-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ भेजे जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए बदरीनाथ भेजे जाएंगे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यात्रा को देखते हुए ज्योतिर्मठ में वन वे व्यवस्था हुई लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा को देखते हुए ज्योतिर्मठ में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहन मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए जाएंगे। यात्रा के दौरान जाम से बचने के लिए नगर में यह व्यवस्था लागू की गई।
कोतवाली ज्योतिर्मठ में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने व्यापार संघ, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की और सभी को यात्रा के दौरान वन वे ट्रैफिक व्यवस्था से अवगत कराया। बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहन मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर होते हुए जाएंगे जबकि वापस आने वाले वाहन मुख्य बाजार से लौटेंगे। उन्होंने कहा कि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक वन वे में छूट रहेगी। सामान उतारने के लिए व्यापारियों के लिए तीन जगह मुख्य बाजार, गुरुद्वारे के पास और बदरीनाथ टैक्सी स्टैंड चिह्नित की गई हैं। इसके अलावा अन्य जगह पर वाहन खड़े नहीं होंगे। यदि अन्य जगह पर वाहन खड़े रहे तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, होटल एसोसिएशन से अजय भट्ट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र राणा, सुभाष डिमरी, अमीत सती आदि मौजूद रहे।
यात्रा संचालन में पुलिस का करें सहयोग
गोपेश्वर। कोतवाली गोपेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने व्यापार संघ के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार रखने की अपील की। बाजार में साफ-सफाई बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में पुलिस का सहयोग करने, अतिक्रमण न करने के भी निर्देश दिए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X