सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers offered Kalinka Devi a special offering and performed a special puja

Chamoli News: ग्रामीणों ने कालिंका देवी को दिया भत्ता, विशेष पूजा अर्चना की

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 18 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers offered Kalinka Devi a special offering and performed a special puja
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। उर्गम घाटी के भरकी गांव में इन दिनों कालिंका देवी की रथ यात्रा के समापन का कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत हर दिन कोई न कोई पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने कालिंका देवी को भत्ता (भोग प्रसाद) दिया। इसमें देवी की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान घोड़िया नृत्य और मुखौटा नृत्य का भी आयोजन किया गया। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा देवी को भत्ता देकर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही भगवती कालिंका को विदाई दी गई। गांव में यह कार्यक्रम 22 फरवरी तक आयोजित होगा, 23 फरवरी को देवी कालिंका मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएगी। इस मौके पर रणजीत सिंह, कातकी देवी, आरती देवी, वैष्णो देवी, पार्वती देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed