Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Youth who fell into a gorge dies during treatment

Chamoli News: खाई में गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत

Mon, 09 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 09 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Youth who fell into a gorge dies during treatment
फोटो
विज्ञापन

खाई से निकालने के लिए तीन घंटे से अधिक चला रेस्क्यू अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। रविवार को देर शाम बणसोली गांव का एक युवक 250 गहरी खाई में जा गिरा। खड़ी चट्टान होने के कारण ग्रामीण युवक को नहीं निकाल पा रहे थे। ऐसे में पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू करते हुए युवक को गहरी खाई से निकाला। लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू अभियान चला जिसके बाद युवक को उपजिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर चोट के कारण युवक को वहां से रेफर किया गया। जहां श्रीनगर बेस अस्पताल में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बणसोली गांव का अनुज नेगी (24) पीपलकोटी एनटीपीसी में कार्य करता था। वह दिवाली मनाने गांव आया था। रविवार को दिवाली के दिन वह शाम को दोस्तों के साथ गांव के पास टहल रहा था कि इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह गहरी खाई में जा गिरा। साथ में आए अन्य दोस्तों ने गांवों वालों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन खड़ी चट्टान होने के कारण नहीं निकाल सके। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। करीब सात बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रस्सियों के सहारे एसडीआरएफ गहरी खाई में उतरी और युवक को बाहर निकाला। रात 12 बजे घायल युवक को उपजिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पूर्व क्षेपंस महिपाल नेगी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे युवक ने दम तोड़ दिया। बाद में पैतृक घाट संगम पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



दिवाली पर बुझा घर का इकलौता चिराग
कर्णप्रयाग। जहां एक ओर पूरा गांव दिवाली मना रहा था वहीं बणसोली गांव में दिवाली का त्योहार मातम में बदल गया। गांव के एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। वह ही घर की कमाई का एकमात्र सहारा था। बणसोली गांव का युवक अनुज नेगी (24) पीपलकोटी एनटीपीसी में कार्य करता था। दिवाली मनाने के लिए वह गांव लौटा था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया। क्षेपंस नरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के पिता दिव्यांग हैं। ऐसे में घर की जिम्मेदारी अनुज पर थी। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वह पीपलकोटी एनटीपीसी में चार साल से काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed