फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूरा में सशक्त बहना उत्सव में बोले सीएम: महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवार, गांव और उत्तराखंड होंगे सशक्त

Thu, 27 Aug 2026 04:14 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Thu, 27 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश के बावजूद सड़क मार्ग से धूरा पहुंचे, जहां सशक्त बहना महोत्सव आयोजित था। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Dhura by road
सड़क मार्ग से धूरा पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर बनता है। परिवार, गांव और समाज के सशक्त होने से पूरा उत्तराखंड भी सशक्त और समृद्ध बनेगा। सरकार का उद्देश्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है जहां किसी बेटी को अवसरों की कमी के कारण पलायन न करना पड़े और चंपावत की मातृशक्ति विकास की मुख्यधारा में नेतृत्वकर्ता बनकर उभरे।



बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री टनकपुर से सड़क मार्ग से धूरा स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां आयोजित सशक्त बहना उत्सव में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल, हाउस ऑफ हिमालयास, हिलान्स आउटलेट, मोबाइल कार्ट, फूड वैन और ई-रिक्शा जैसे माध्यम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे महिलाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार देने वाली बनने के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लखपति दीदी बनने के बाद प्रदेश की माताएं-बहनें आगे बढ़कर करोड़पति बनें। स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

CM Pushkar Singh Dhami reached Dhura by road
चंपावत में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक भाई के नाते वे सभी बहनों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही देहरादून में पूरे उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए एक स्थान विकसित किया जाएगा जहां उत्पादों को उचित दाम मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल वंदे मातरम का विरोध और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोटों के लिए घटिया राजनीति कर रही है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूरन मेहरा ने किया।

 

CM Pushkar Singh Dhami reached Dhura by road
सीएम ने कहा धूरा जिला पंचायत क्षेत्र में होंगे विभिन्न निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

धूरा जिला पंचायत क्षेत्र में होंगे विभिन्न निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री ने धूरा जिला पंचायत क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की घोषणा की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े धूरा क्षेत्र में पेयजल योजना, धूरा से ब्याला तक मोटर मार्ग, बूंगा-दुर्गापीपल तक सड़क निर्माण और जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। अमोड़ी, भलुवागाड़ी, छतकोट, बेलखेत सहित विभिन्न क्षेत्रों में वायरक्रेट बाढ़ सुरक्षा कार्य, दियूरी से चौड़ा तक सड़क निर्माण तथा सूखीढांग-डंडा मीनार मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स का कार्य भी किया जाएगा।


20 योजनाओं का लोकार्पण, 30 का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 6296.87 लाख रुपये की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 1107.75 लाख रुपये की 20 योजनाओं का लोकार्पण और 5189.12 लाख रुपये की 30 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Dhura by road
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

बेटियों के साथ केक काटकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर उन्होंने चक्की में मसूर की दाल दली और शेल व सिंगोड़ी तैयार की। अपने हाथ से बनाई सिंगोड़ी का स्वाद भी चखा। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने छोटी बच्चियों के साथ केक काटकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से उपहार भी वितरित किए गए।

 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached Dhura by road
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

‘अपने घर आया हूं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद वह कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें रुद्रपुर से भी वाहन से आना पड़ता तो वे जरूर आते। उन्होंने कहा कि वह अपनी बहनों, माताओं, बेटियों और भांजियों के बीच अपने घर आए हैं। चंपावत से मिलने वाला प्रेम और अपनापन उन्हें विशेष ऊर्जा देता है। मुख्यमंत्री ने कुमाऊंनी भाषा में भी मातृशक्ति से संवाद किया।


ये रहे मौजूद
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, दायित्वधारी मुकेश महराना, श्याम नारायण पांडे, सुभाष बगौली, हेमा जोशी, मनोज कालाकोटी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, किशन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हिमानी बोहरा, सुंदर बोहरा, पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल, सुनीता जुकरिया, हुकुम सिंह कुंवर, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, शंकर पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, सतीश पांडे, जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. जीएस खाती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed