{"_id":"6a6a3c7dde11a42035080ad2","slug":"deity-chariots-from-three-villages-taken-out-at-the-devidhar-festival-huge-crowds-gather-champawat-news-c-229-1-alm1014-142393-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवीधार महोत्सव में निकले तीन गांवों के देवी रथ, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवीधार महोत्सव में निकले तीन गांवों के देवी रथ, उमड़ी भीड़
Wed, 29 Jul 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
रायनगर चौड़ी से मां भगवती और मां महाकाली के रथ को मंदिर मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से सटे देवीधार स्थित मां भगवती मंदिर में आयोजित देवी महोत्सव का बुधवार को धार्मिक उल्लास के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर तीन गांवों के देवी रथों ने मंदिर की परिक्रमा की। हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
बुधवार सुबह से ही देवीधार मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दोपहर बाद सबसे पहले रायनगर चौड़ी से लंबी दूरी तय कर देवी रथ मंदिर पहुंचा और परिक्रमा की। इस रथ में मां भगवती के रूप में हरीश कापड़ी, गीता देवी तथा मां कालिका के रूप में राधिका देवी विराजमान रहीं। इसके बाद दुर्गम पहाड़ी मार्ग पार कर कलीगांव का देवी रथ मंदिर पहुंचा। इसमें मां भगवती के रूप में नारायण पुजारी और मां महाकाली के रूप में हरु देवी सवार रहे।
अंत में डेंसली गांव से मां भगवती का डोला मंदिर पहुंचा। इस रथ में भगवती के देवडांगर करन देउपा और महाकाली के रूप में रतन सिंह शामिल रहे।
देवी रथों के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। देवीधार विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।