सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to Reduce Distance Between Tanakpur, Haldwani, and Dehradun

Champawat News: टनकपुर-हल्द्वानी और देहरादून की दूरी कम करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 27 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Demand to Reduce Distance Between Tanakpur, Haldwani, and Dehradun
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने टनकपुर से हल्द्वानी और देहरादून तक की दूरी कम करने के लिए कंडी मार्ग को मुख्य मार्ग बनाने की मांग की है। वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने टनकपुर-हल्द्वानी के लिए कंडी मार्ग का प्रस्ताव रखा था लेकिन इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है।
Trending Videos

दिवंगत पूर्व सीएम एनडी तिवारी ने टनकपुर से देहरादून के लिए कंडी मार्ग का प्रस्ताव पारित किया था जिस पर आगे कोई कार्य नहीं हो पाया। टनकपुर, चोरगलिया, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर होते हुए देहरादून तक सड़क बनने से टनकपुर-देहरादून के बीच की दूरी कहीं कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर के उद्योगपति और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल टनकपुर-हल्द्वानी के बीच कंडी मार्ग को प्रमुख मार्ग बनाने के हिमायती हैं। उनका मानना है कि इस मार्ग के बनने से कारोबारियों के अलावा आमजन को लाभ पहुंचेगा। बनबसा निवासी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी का कहना है कि टनकपुर से देहरादून के लिए कंडी मार्ग निर्माण से दूरी काफी कम होगी। बताया कि काफी पहले टनकपुर से हल्द्वानी और रामनगर के लिए केएमओ की बसों का प्रमुखता से संचालन भी होता था। उन्होंने टनकपुर से देहरादून तक के लिए कंडी मार्ग को प्रमुख मार्ग बनाने की मांग की है इससे टनकपुर-देहरादून के बीच आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed