{"_id":"6a6a3cbd9d2482f63a02b620","slug":"entry-of-social-media-content-creators-news-channels-and-reel-makers-banned-in-swala-village-champawat-news-c-229-1-shld1026-142401-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला गांव में सोशल मीडिया कंटेंट क्रियेटर्स, न्यूज चैनल और रील बनाने वालों के आगमन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला गांव में सोशल मीडिया कंटेंट क्रियेटर्स, न्यूज चैनल और रील बनाने वालों के आगमन पर रोक
Wed, 29 Jul 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत की स्वाला ग्राम पंचायत क्षेत्र में एनएच किनारे लगा चेतावनी बोर्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले की स्वाला ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया कंटेंट क्रियेटर्स, रील बनाने वाले व्यक्तियों के गांव में आगमन पर रोक लगा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके पैतृक गांव को कुछ शरारती लोग भूत गांव नाम से बदनाम कर रहे हैं।
लंबे समय से सोशल मीडिया और यूट्यूबर्स की ओर से के स्वाला गांव का भूतिया गांव के रूप में खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा था। भूतिया गांव के नाम से प्रसिद्ध इस गांव की सच्चाई कुछ और ही बयां करती है। ग्रामीणों का कहना है कि लोगों ने अपने चैनलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव में इस तरह की अफवाहें फैलाई। इसे देखते हुए गांव की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि बिना अनुमति के अब गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना अनुमति गांव में आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधान ललिता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्त ग्रामीणों ने गांव में बाहरी व्यक्तियों के आगमन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। एनएच किनारे चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। प्रधान ललिता ने बताया कि गांव में लाइट, पानी के साथ-साथ ही सारी सुविधाएं होने के बाद कुछ न्यूज चैनल और सोशल मीडिया ने गलत जानकारी देते हुए इसे भूतिया गांव के नाम से दिखाया है जो सरासर गलत है।