पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   IT lab and hostel prepared at the college

Champawat News: महाविद्यालय में तैयार आईटी लैब और छात्रावास

Wed, 24 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
IT lab and hostel prepared at the college
महाविद्यालय चंपावत में नवनिर्मित छात्रावास भवन। संवाद
चंपावत। महाविद्यालय चंपावत में 7.18 करोड़ से निर्मित आईटी लैब और छात्रावास बनकर तैयार हो गए हैं। भवनों को महाविद्यालय प्रबंधन को हस्तांतरित कर दिया गया है। जल्द छात्र-छात्राओं को आईटी लैब में आधुनिक तकनीकी का ज्ञान मिलेगा। इसके अलावा छात्राओं के लिए महाविद्यालय में रहने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंपावत में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7.18 करोड़ रुपये से आईटी लैब और छात्रावास का निर्माण कराया गया है। आईटी लैब के संचालन से छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों का प्रशिक्षण मिल सकेगा। छात्रावास का संचालन होते ही दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को आवास की समस्या से राहत मिलेगी। उन्हें नगर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्रावास में लगभग 50 छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी। जल्द आवश्यक तैयारियां होते छात्राओं को सुविधाओं का लाभ दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

वर्जन :
छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय में आईटी लैब और छात्रावास का निर्माण कराया गया है। दोनों भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन्हें महाविद्यालय प्रबंधन को हस्तांतरित कर दिया गया है। - भूपेश जोशी, जेई, उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, निर्माण खंड हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed