{"_id":"69c183a04e9c7541ff0c4014","slug":"lpg-cylinder-crisis-congress-workers-stage-protest-champawat-news-c-229-1-shld1026-137073-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रसोई गैस सिलिंडर का संकट, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रसोई गैस सिलिंडर का संकट, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत और महंगाई के लिए चंपावत और लोहाघाट में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने से कई घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। इसके बाद भी सरकार कह रही चिंता न करें।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलिंडर की समस्या के विरोध में सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि जिले भर में लगातार लोग गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। गैस नहीं मिलने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। आरोप लगाया कि चंपावत की भोली-भाली जनता को डराया धमकाया जा रहा है।
प्रदर्शन करने वालों में निर्मला गहतोड़ी, उमेश शर्मा, मनीष महर, प्रमोद बड़ेला, भुप्पी महर, नानू बोहरा, नीरज पांडे, उमेश शर्मा, जीवन बिष्ट, दिग्विजय कार्की आदि मौजूद रहे।
इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट में वीर कालू सिंह माहरा चौक के पास रसोई गैस की किल्लत और गैस की कीमतों में की गई वृद्धि पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। इस मौके पर शैलेंद्र राय, बल्लू माहरा, लोकेश पांडेय, जीवन बिष्ट, सुरेश ढेक, सरदार सिंह देव, रोहन सिंह माहरा, पवन ढेक, प्रदीप ढेक, सोनम बोहरा आदि मौजूद रहीं।
गैस वितरण रोस्टर में सीमांत तल्लादेश का नाम नहीं होने से लोग नाराज
मंच (चंपावत)। जिला प्रशासन की ओर से जारी गैस वितरण रोस्टर में सीमांत तल्लादेश के मंच को शामिल नहीं करने पर लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि 25 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में आठ से 10 हजार गैस उपभोक्ता सीधे तौर पर प्रभावित हैं। जिले के लगभग सभी क्षेत्रों को रोस्टर में स्थान और तिथि मिली लेकिन मुख्यालय से करीब 32 किमी दूर बसे मंच क्षेत्र में गैस वितरण की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में सिलिंडर के लिए उन्हें 64 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी, इससे जेब पर भार पड़ने के साथ ही समय की बर्बादी होगी। सिलिंडर के लिए लंबी लाइन में लगना होगा। उन्होंने कहा कि पहले महीने में एक बार गैस की गाड़ी सीधे क्षेत्र में आती थी लेकिन पिछले दो माह से आपूर्ति नहीं हो रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मंच क्षेत्र के लिए भी रोस्टर जारी किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी।
Trending Videos