{"_id":"69c51c8ac626380f970a0d6b","slug":"video-mla-felicitates-anup-pant-who-secured-69th-rank-in-upsc-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट: यूपीएससी में 69वीं रैंक लाने वाले अनुप पंत को विधायक ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट: यूपीएससी में 69वीं रैंक लाने वाले अनुप पंत को विधायक ने किया सम्मानित
गायत्री जोशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM IST
Link Copied
लोहाघाट में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रैंक हासिल करने वाले बाराकोट के छुलापें निवासी अनुप पंत सहित उनके माता पिता को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मोके पर विधायक ने अनुज पंत और उनके पिता दिनेश पंत व माता मीना पंत का फूल मालाओं और शॉल ओढाकर स्वागत किया। विधायक अधिकारी ने कहा कि अनुज के सफलता से क्षेत्र, जिले, उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। इस दौरान अनुज ने युवाओं को मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा ऑनलाइन पढाई करके भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सुविधाओं को बढाने पर जोर दिया। संचालन शैलेन्द्र राय ने किया। इस मौके पर पाटी ब्लाक प्रमुख शंकर अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगीरथ भट्ट, अमर सिंह कोटियाल, अशोक माहरा, भुवन चौबे, कविराज मौनी, संजय जोशी, खुशाल मेहता, प्रकाश साह, रधुवर मुरारी, अशोक फर्त्याल, बल्लू माहरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।