सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Night-time 'Mela Special' service to Bareilly discontinued.

Champawat News: बरेली के लिए रात में संचालित मेला स्पेशल बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Night-time 'Mela Special' service to Bareilly discontinued.
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले की सरकारी अवधि समाप्त होने के दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रेलवे की ओर से बेरली के लिए रात में चलने वाली मेला स्पेशल को बंद कर दिया गया है।

27 फरवरी को सीएम ने मां पूर्णागिरि मेले शुभारंभ किया था। इसका संचालन 15 जून तक हुआ। मेले के लिए रेलवे की ओर से छह मार्च से कासगंज के लिए दोपहर 1.10 बजे और बरेली के लिए रात 9:30 बजे मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रात को बरेली के लिए संचालित मेला स्पेशल ट्रेन को पांच जून से बंद कर दिया है। इस ट्रेन से मार्च में 26,938, अप्रैल में 15, 390, मई में 19,621 और जून में करीब 2,700 लोगं ने यात्रा की। जबकि कासगंज के लिए संचालित मेला स्पेशल में मार्च में 33,452, अप्रैल 31,675, मई में 41,887 और जून में अब तक करीब 17 हजार से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। कासगंज के लिए मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्री संख्या पर संचालन निर्भर है। 30 जून तक संचालन की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed