{"_id":"6a6a3bf50f7d7cbe2b088429","slug":"power-line-upgrade-to-bring-relief-from-low-voltage-in-nayakgoth-champawat-news-c-229-1-shld1007-142400-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बिजली लाइन अपग्रेड, नायकगोठ में लो वोल्टेज से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बिजली लाइन अपग्रेड, नायकगोठ में लो वोल्टेज से मिलेगी राहत
Wed, 29 Jul 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नगर से सटे ग्राम नायकगोठ में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए ऊर्जा निगम ने अधिक क्षमता के विद्युत तार बिछाए हैं। इससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य के चलते बुधवार को सुबह से दोपहर तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
ऊर्जा निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई) नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नायकगोठ क्षेत्र में नए मकानों की संख्या बढ़ने से बिजली की मांग में लगातार इजाफा हुआ है। इसके कारण क्षेत्र के बड़े हिस्से में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी।
उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विभाग ने पुराने तारों के स्थान पर अधिक क्षमता वाले तार लगाए हैं। इससे अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होगी और उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।