सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest against cameras installed by the Transport Department in Chandni village

Champawat News: चंदनी गांव में परिवहन विभाग के लगाए गए कैमरों का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest against cameras installed by the Transport Department in Chandni village
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। परिवहन विभाग के एनएच पर चंदनी गांव के निकट लगे कैमरों का स्थानीय लोग विरोध करने लगे हैं। उनका कहना है कि उनके मोबाइल पर कई हजार के चालान का संदेश प्राप्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को दोपहिया वाहन से स्कूल पहुंचाते हैं। पीछे बैठे होने पर बिना हेलमेट चालान कर दिया जाता है, जो गलत है। पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा ने कहा कि कई बार कोई बीमार आदि पीछे बिठाने को कहता हैं। ऐसे में जनहित की सेवा के लिए चालान निरस्त किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है लेकिन कभी मजबूरी में पीछे बिठाने पर चालान पर छूट दी जानी चाहिए। कई लोगों ने कहा है जबरन दोपहिया पर बैठने वाले का चालान किया जाना चाहिए, इससे लिफ्ट लेकर सफर करने वाले हेलमेट लेने के लिए विवश होंगे। लोगों ने मामले में डीएम से समाधान की मांग की है। इधर, टुकटुक यूनियन ने बाइक पर सवारी ढोने वालों पर रोक लगाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed