{"_id":"69cc0a5c12fbf639ed0d7fe9","slug":"sometimes-the-poet-will-tickle-and-sometimes-he-will-mesmerize-the-people-champawat-news-c-229-1-alm1014-137419-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कवि गुदगुदाएंगे तो कभी लोगों को करेंगे मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कवि गुदगुदाएंगे तो कभी लोगों को करेंगे मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर शहर के साहित्य प्रेमियों के लिए बृहस्पतिवार की शाम खास होने वाली है। शहर के लोगों को कवियों और शायरों को सामने बैठकर सुनने का मौका मिलेगा। कवि अपनी लोकप्रिय कविताओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करने के लिए शहर में आ रहे हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे टनकपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में अमर उजाला की ओर से एनएचपीसी के सहयोग से काव्य कैफे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अपनी कविताओं से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके कवि लोकप्रिय कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस आयोजन के लिए प्रख्यात कवि शेखर पाखी रुद्रपुर, चेतन चर्चित इंदौर, आशीष कविगुरु बाराबंकी, अभिजीत मिश्रा प्रयागराज और अभिनव आशुतोष झारखंड पहुंचेंगे। वहीं कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, शिक्षक और कारोबारी बतौर श्रोता मौजूद रहेंगे।
Trending Videos