{"_id":"69d40de21c1aa3ba5d0fc30a","slug":"the-vice-chancellor-gave-the-message-to-the-students-to-maintain-self-confidence-champawat-news-c-229-1-shld1007-137647-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कुलपति ने विद्यार्थियों को आत्म विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कुलपति ने विद्यार्थियों को आत्म विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में टेक्नो-सांस्कृतिक और खेल महोत्सव अंतरिक्ष 2026 का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर ने इमर्जिंंग टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन किया।
कुलपति तृप्ता ठाकुर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक हरद्वारी लाल मंडोरिया ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की प्रगति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट में छह छात्रों का चयन प्रोडेस्क आईटी में हुआ है।
तकनीकी इवेंट्स में हैक-अ-डॉक्स में द बिग ओ टीम, फारेंसिंग फाइल्स में मास्टर्स आफ डिडक्शन और बिग मी में सरिया टीम प्रथम रही। ग्लिच हंट में बाइट मी, कोक में नार्दन एपेक्स, मिनी मिलीशिया में समीर सेठी, स्नैप स्पार्क्स में रिया, लोगो डिजायनिंग में आग्रह, पेपर ग्लाइडिंग में विपिन पांडेय, फीफा में रोहित कुमार, प्राइवेट इंवेस्टिगेटर में अरिदम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेक्ना सांस्कृतिक क्विज में अनबीटेबल्स टीम ने बाजीमारी।
समापन सत्र में रेड हाउस को ओवर ऑल विजेता, ब्लू हाउस प्रथम रनर अप रहा। व्यक्तिगत श्रेणी बालक वर्ग में आशीष जोशी, बालिका वर्ग में कुमकुम को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन के बाद 100 बेड के बालिका छात्रावास, पुस्तकालय, विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट आफ थिंग्स, रोबोटिक्स जैसी तकनीकों पर कार्य किया जाएगा। संचालन उत्तम तिवारी और रुद्राक्ष जोशी ने किया।
Trending Videos