सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers upset over lack of blacktopping on Chhinkachhina-Simalkhet road.

Champawat News: छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क पर डामरीकरण न होने पर ग्रामीण नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over lack of blacktopping on Chhinkachhina-Simalkhet road.
पाटी के छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क के डामरीकरण की मांग के लिए नारेबाजी करते ग्रामीण और वाहन चालक। स
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक की छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क पर दो साल से डामरीकरण न होने से कई ग्राम पंचायतों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों और वाहन चालकों ने शासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क का जल्द डामरीकरण करने की मांग को लेकर एसडीएम पाटी को ज्ञापन सौंपा।


ग्रामीणों ने बताया कि पाटी मुख्यालय को 15 से 20 ग्राम पंचायतों से जोड़ने वाली इस 16 किलोमीटर सड़क पर दो साल से डामरीकरण नहीं हुआ है। इससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों और रोड़ों में फिसलकर अक्सर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग पर थुवा मौनी, सुनडूंगरा, गिजू बसान, बांस बस्वाड़ी, चौड़ाकोड, मौनकांडा, डसियाचामी सिमली, बरानी, जालछिना समेत कई ग्राम पंचायतों के लोग निर्भर रहते हैं। प्रदर्शन में सूरज कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, कैलाश राम, दीपक सिंह, गिरीश सिंह, सौरभ सिंह, धन सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सुभाष कुमार, निर्मल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क पर रोलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ही डामरीकरण का कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा।
-बीसी नैनवाल, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed