सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women are touching the heights of success with mountain products

Champawat News: पहाड़ी उत्पादों से महिलाएं छू रही हैं सफलता की बुलंदियां

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Women are touching the heights of success with mountain products
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के कमलेख गांव में वर्ष 2022 में गठित पार्वती स्वयं सहायता समूह आज ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार की मिसाल बन गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत सक्रिय इस समूह की 10 महिलाएं अचार, पहाड़ी उत्पाद और होली के लिए प्राकृतिक रंग तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह की अध्यक्ष जानकी देवी ने बताया कि इन पारंपरिक उत्पादों की बाजार में भारी मांग है, जिससे समूह की मासिक आय 15 से 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इस पहल से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरी है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और बचत की आदत भी विकसित हुई है। अब यह समूह अपने उत्पादों की पैकेजिंग और गुणवत्ता में सुधार कर बाजार की योजना बना रहा है, ताकि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ा जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed