सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   1.5 kilograms of loose paneer were destroyed.

Haridwar News: डेढ़ किलोग्राम खुला पनीर नष्ट कराया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
1.5 kilograms of loose paneer were destroyed.
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा में यात्रियों को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चेकिंग और सैंपलिंग अभियान जारी रहा। इसमें डेढ़ किलोग्राम खराब पनीर नष्ट कराया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि भूपतवाला और दुधाधारी चौक क्षेत्र में स्थित 15 होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। इसमें छह ढाबों के संचालक को साफ सफाई न होने और लाइसेंस में प्रतिष्ठान का पता सही न होने पर नोटिस जारी किया गया। साथ ही तीन नमूना मसाले के जांच के लिए भरे गए। एक प्रतिष्ठान पर लगभग 1.5 किलो खुला पनीर नष्ट कराया गया, क्योंकि, वह खराब हो चुका था। खाद्य कारोबारीकर्ताओं को रसोई में और फ्रिज की साफ-सफाई व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाट माप नियंत्रण विभाग की ओर से एक प्रतिष्ठान को अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करने पर चालान किया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से रेट लिस्ट चस्पा करने और घरेलू सिलिंडर का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवचंद, पूर्ति निरीक्षक मुकुल शर्मा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान प्रदीप बिजलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed