{"_id":"6a353ab4a747712c6c0d3d4c","slug":"demand-to-relocate-non-vegetarian-shops-within-10-days-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-150347-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दस दिन में नॉनवेज की दुकानें शिफ्ट करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दस दिन में नॉनवेज की दुकानें शिफ्ट करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हिंदू क्रांति दल ने दिया नगर आयुक्त को ज्ञापन
हरिद्वार। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन देकर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड़ (सराय रोड) पर बनी दुकानों में 10 दिन के अंदर स्थानांतरित करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि दुकानें शिफ्ट नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हिंदू क्रांति दल के पदाधिकारियों ने कहा है कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में पूर्व में ही नॉनवेज का कारोबार सराय रोड एक्कड़ में स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है लेकिन फिर भी काफी समय बीत जाने पर भी नॉनवेज की दुकान अभी तक स्थानांतरित नहीं की गई हैं, जबकि इसके लिए साठ दुकान बनकर तैयार हो चुकी हैं। कहा कि धर्म नगरी के ज्वालापुर क्षेत्र में बिना अनुमति के लगातार जानवरों का वध किया जा रहा है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इस मौके पर हिंदू क्रांति दल के प्रदेश सचिव कैप्टन विपिन जोशी, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान उर्फ बक्शी, दल के युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल उनियाल, जिला कोषाध्यक्ष विशाल चौहान, राजेंद्र सिंह, अजय थापा आदि मौजूद रहे।