सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man returning from work was crushed by a vehicle and died

Haridwar News: मजदूरी कर लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from work was crushed by a vehicle and died
विज्ञापन
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काम खत्म कर घर लौट रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार संजय (32) वर्ष पुत्र भगवान सिंह, निवासी सिकंदरपुर नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश मजदूरी करता था। सोमवार तड़के करीब तीन बजे वह हाईवे के पास शेरावाली मूर्ति के पास खाना खाकर पैदल जा रहा थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित करते हुए उनके आने पर सुपुर्द कर दिया। श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed