सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man returning home after closing his shop was attacked with sticks and rods, eight people were named

Haridwar News: दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, आठ नामजद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home after closing his shop was attacked with sticks and rods, eight people were named
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक पर आठ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भतीजे के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वाजिद पुत्र मुनीम निवासी इब्राहिमपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 जून की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही सदाकत, असलम, अरशद, साकिब, आसिफ, मुद्दसिर, रूस्तम और मेहंदी हसन ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर उसका भतीजा शोएब उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद चांद खां, रियासत समेत अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों को इन लोगों से छुड़ाया। आरोप है कि सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed