{"_id":"6ab517c6924ccecab10081c1","slug":"allegation-of-issuing-threats-after-triple-talaq-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154444-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तीन तलाक के बाद धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तीन तलाक के बाद धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र में एक महिला के पिता ने उसके पति और अन्य ससुरालियों पर तीन तलाक देने के बाद दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर निवासी शहीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शमा परवीन का निकाह 20 जून 2020 को दरगाहपुर निवासी वाजिद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही वाजिद उसकी बेटी को परेशान करता और मारपीट करता था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। 12 सितंबर को वाजिद शमा और दोनों बच्चों को लेकर उसके मायके पहुंचा।
आरोप है कि वहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में उसने तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद वाजिद ने शमा को दोबारा अपने साथ रखने के लिए अपने चाचा इरशाद के साथ मिलकर उन पर ही उल्टा-सीधा दबाव बनाने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर शमा और उसके दोनों बच्चों को घर में नहीं रखने और उसके घर आने पर जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।