Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Anganwadi workers continue work boycott and protest

Haridwar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार और धरना जारी

Fri, 20 Nov 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 20 Nov 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers continue work boycott and protest
हरिद्वार/सिडकुल। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, जिला हरिद्वार के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर और देवपुरा चौक पर अपना धरना जारी रखा। संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिलेभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी कर दी है और अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन

संगठन की जिला अध्यक्ष रितेश चौहान ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती धरना-प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। वहीं, प्रदेश महामंत्री ममता बादल ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है। प्रदेश महिला मोर्चा की नेता संतोष चौहान ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान पूनम रानी, प्रीति चौहान, किरण, रेशमी, गुलिस्ता, मीना, बेबी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed