सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike riders snatched earrings from a woman returning from duty

Haridwar News: ड्यूटी से लौट रही महिला से बाइक सवारों ने कुंडल छीने

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched earrings from a woman returning from duty
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला से रोशनाबाद सरकारी स्कूल के पास बाइक सवार ने कान का कुंडल छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, पूनम देवी पत्नी नरेंद्र पाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 मार्च की शाम अपनी ड्यूटी खत्म कर ओमनी बजाज कंपनी से घर लौट रहीं थीं। रात के समय जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए एक युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके कान का कुंडल छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, आरोपी बाइक से मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से घबराई महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed